फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर 29 युवा बने महादानी

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते युवा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। युवान फाउंडेशन ने मंगलवार को संत रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर रक्तदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर में कुल 29 युवाओं ने रक्तदान किया। प्राचार्य डॉ. संदीप कौशिक के दिशा निर्देशन में मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान के माध्यम से मतदान के लिए भी प्रेरित किया गया। प्राचार्य ने कहा कि किसी भी अभियान को सफल बनाने में युवाओं की भूमिका अहम है। ऐसे में युवाओं को ऐसे कार्यों के लिए सदैव बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए। कहा कि यदि सभी लोग समय-समय पर रक्तदान करें, तो रक्त की कमी से मरने वालों को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संदीप कौशिक ने शिविर का शुभारंभ संत रविदास के चित्र के समक्ष दीपार्चन कर किया। साथ ही मतदान को लेकर भी शिविर में पहुंचे लोगों को जागरूक किया। कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश के लिए जरूरी है कि उस देश का मतदाता प्रत्येक चुनावों में शत-प्रतिशत भागीदारी करे। मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी से न सिर्फ लोकतंत्र को मजबूती मिलती है, बल्कि मजबूत सरकार व पारदर्शी सरकार भी बनती है।
साथ ही आह्वान किया कि युवाओं की जिम्मेदारी है कि स्वयं जाति, धर्म, मजहब, क्षेत्र, भाषा से ऊपर उठकर अपना कर्मठ व ईमानदार प्रत्याशी चुनें, साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। रक्तकोष प्रभारी डॉ. मनोज गुप्त, डॉ. देवेंद्र सिंह व यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता ने भी युवाओं का उत्साहवर्धन किया। युवान फाउंडेशन व युवक मंगल दल ब्राहिमपुर कुशमा द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की सभी ने सराहना की। प्रवीण ने बताया कि मंगलवार को आयोजित शिविर में 29 युवाओं ने रक्तदान किया। इसमें मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में राजमणि वर्मा, विनोद कुमार, निष्चल राय, डी अहमद, प्रतीक मधेशिया, उमंग चौधरी, अनुराग पटेल, बृजेश कुमार, अर्जुन कुमार, अवनीश सिंघल उर्फ राघव, डॉ. विवेक कुमार विमल, आदर्श गौतम, विकास पटेल, राहुल कुमार गौतम, उमेश कुमार, विक्रम सिंह, वैभव, विकास, दीपक कुमार, सत्यम, विक्रम बहादुर, नितीश कुमार, सत्यम गौड़, अबुल कैश, बृजेश पासवान, आकाश उर्फ देवेश, डॉ. दिग्विजय सिंह, मुनीश उपाध्याय व रिंकू स्वामी आदि ने रक्तदान किया। इस मौके पर विकल्प मिश्र, नरेंद्र उपाध्याय, सत्य प्रकाश आर्य, परमेश्वर गुप्ता, काउंसलर दीपक नाग, लैब टेक्नीशियन राजकुमार, संतोष मिश्र, राकेश मिश्र, रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें