फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया खान मुबारक समेत पांच पर लगा गैंगेस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। हंसवर पुलिस ने माफिया खान मुबारक व उसके भाई जफर सुपारी और तीन गुर्गों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया है। यह सभी आरोपी अलग-अलग जेलों में बंद हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस लगातार आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

इस बीच माफिया सरगना खान मुबारक तथा शातिर बदमाश खान जफर निवासी हरसंहार के विरुद्ध पुलिस ने गैंगेस्टर का मुकदमा कायम किया है। तीन गुर्गों नसीराबाद निवासी कमरुल, अमेठी जनपद के पीपरपुर निवासी नीरज सिंह तथा आलापुर थाना क्षेत्र के अमोला बुजुर्ग निवासी मुश्ताक अली पर भी गैंगेस्टर लगाया गया है। एसओ विजयप्रताप तिवारी ने बताया कि आर्थिक लाभ के लिए यह सभी लगातार आपराधिक कृत्यों को अंजाम देते रहे हैं। ऐसे में इन पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें