टांडा (अंबेडकरनगर)। जिले के दो सीओ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस पर इन दोनों पीड़ितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। शुक्रवार को कुल 28 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
टांडा सीओ संतोष कुमार व सीओ भीटी रुक्मिणी वर्मा पति-पत्नी हैं। दोनों अधिकारियों की तबियत कुछ खराब थी। इस पर कोरोना संक्रमण की जांच कराई तो दोनों लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। दोनों अधिकारी अपने टांडा आवास पर होम आइसोलेट हैं।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 28 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 160 हो गई है। जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में कोरोना जांच के साथ ही टीकाकरण तेजी से कराया जा रहा है।