फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ पर लगा 25 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना न उपलब्ध कराना तत्कालीन बीडीओ रामनगर को भारी पड़ गया। राज्य सूचना आयोग ने उन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि बीते दिनों आलापुर तहसील क्षेत्र के हुसेनपुर मुसलमान गांव निवासी आरटीआई कार्यकर्ता शाहिद मुनीर सिद्दीकी ने रामनगर बीडीओ मो. आरिफ से ब्लॉक से विकास के नाम पर खर्च होने वाली धनराशि के बारे में जानकारी मांगी थी। शाहिद ने इसकी शिकायत राज्य सूचना आयोग के समक्ष दर्ज करायी परंतु इसके बावजूद सूचना नहीं दी गई। इस पर राज्य सूचना आयुक्त अजय कुमार उप्रेती ने बीडीओ पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें