अंबेडकरनगर। जिले में मंगलवार को 25 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए। इससे जिले में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या अब 223 हो गई है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष सिंह ने दी। बताया कि जिले में मंगलवार को 25 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही 37 मरीज कोरोना से ठीक भी हो गए।
इसके साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 223 हो गई है। बताया कि जिले में लगातार कोरोना की जांच तेजी से की जा रही है। इस दौरान आम नागरिकों से आह्वान किया गया कि कोरोना से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतें। टीका लगवाने के साथ ही अस्वस्थ महसूस करें तो तत्काल अस्पताल पहुंचकर कोरोना की जांच कराएं।