फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास निर्माण के लिए मिले 25 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बहु प्रतीक्षित अंबेडकरनगर बाजार बाईपास निर्माण को जल्द ही गति मिलने वाली है। दो अरब 51 करोड़ 58 लाख 59 हजार रुपये की लागत से बनने वाले लगभग सवा 12 किलोमीटर लंबे इस बाईपास मार्ग निर्माण के लिए शासन ने प्रथम किस्त के रूप में 25 करोड़ रुपये की धनराशि मुहैया करा दी है। ऐसे में अब निर्माणदायी संस्था लोक निर्माण विभाग जल्द ही कार्य में तेजी लाएगी। अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर 50 नंबर ट्यूबवेल के पास से यह बाईपास विभिन्न गांवों से होकर टांडा रायबरेली एनएच मार्ग से जुड़ेगा। इससे न सिर्फ अकबरपुर नगर को जाम से निजात मिलेगी। बल्कि एक बड़ी आबादी को सुचारु आवागमन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों से अकबरपुर नगर में जाम की समस्या लगातार गहराती जा रही है। जिला मुख्यालय होने के चलते अकबरपुर नगर में लगातार वाहनों का दबाव व आबादी बढ़ती जा रही है। इससे नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अकबरपुर नगरवासी लंबे समय से जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग कर रहे थे। आम नागरिकों की बढ़ती मुश्किलों को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने शासन से पत्राचार किया।
शासन ने आम जनता की समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए बीते दिनों अकबरपुर अयोध्या मार्ग स्थित 50 नंबर ट्यूबवेल के पास वैरमपुर के निकट से विभिन्न गांवों से होते टांडा रायबरेली एनएच मार्ग पर रगडग़ंज के पास जाकर मिलने वाले बाईपास निर्माण को मंजूरी दे दी। 12.30 किलोमीटर इस लंबे बाईपास के निर्माण के लिए कुल 2 अरब 51 करोड़ 58 लाख 59 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

बाईपास निर्माण को बीते दिनों स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही शासन ने गत दिवस निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए लोक निर्माण विभाग को प्रथम किस्त के रूप में 25 करोड़ रुपये मुहैया करा दिए। अवर अभियंता अकबाल बहादुर पटेल ने बताया कि शासन से प्रथम किस्त की रकम प्राप्त हो गई है। निर्माण कार्य भी जल्द शुरू कराया जाएगा। निर्माण कार्य गुणवत्तापरक व समय सीमा के अंदर पूरा हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।
जाम से मिलेगी निजात
अकबरपुर अयोध्या मार्ग से टांडा रायबरेली एनएच मार्ग को जोड़ने के लिए बनने वाले बाईपास के निर्माण से सबसे ज्यादा लाभ अकबरपुर नगरवासियों को मिलेगा। बाईपास के बनने से बाहरी वाहनों का आवागमन नगर में कम हो जाएगा। इससे अकबरपुर नगर को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। इससे आम नागरिकों को भी काफी रात मिलेगी। अकबरपुर नगर के अरविंद तिवारी व मनोज सिंह ने कहा कि बाईपास का निर्माण बहुत जरूरी था। सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर सराहनीय काम किया है।
जल्द शुरू कराया जाएगा काम
शासन की ओर से प्रथम किस्त के रूप में 25 करोड़ रुपये की धनराशि मुहैया हो गई है। जरूरी प्रक्रिया अपनायी जा रही है। आने वाले समय में जल्द ही काम भी शुरू होगा। बाईपास निर्माण की समय सीमा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन

-अजीत यादव, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें