अंबेडकरनगर। जिले में गुरुवार को 21 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा कोरोना संक्रमित 10 मरीज ठीक भी हो गए। जिले में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या अब 142 हो गई है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष सिंह ने दी।
बताया कि गुरुवार को 21 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। साथ ही 10 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक भी हो गए। कुल सक्रिय केसों की संख्या जिले में अब 142 है। बताया कि जिले में लगातार जांच व टीकाकरण किया जा रहा है। गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर 1013 नागरिकों ने एंटीजन व 1152 लोगों ने आरटीपीसीआर जांच करायी।