अंबेडकरनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अकबपुर में मंगलवार को ब्लाॅकस्तरीय रोजगार मेला लगा। इसमें आठ निजी क्षेत्र की कंपनियों ने 158 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।
आइईटीआई परिसर में आयोजित शिविर के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि सरकार लगातार युवाओं व अन्य लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रही है। कौशल विकास का अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। युवाओं को इससे पूरी मजबूती से जुडऩा चाहिए। इससे पहले कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक एस सिद्दीकी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। 15 से 35 वर्ष के पुरुष तथा 15 से 45 आयु वर्ग की महिलाएं निशुल्क व्यवसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर योजना का लाभ उठा सकती हैं। बेरोजगार युवकों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ही इस तरह का आयोजन किया जा रहा है।
बाद में मेले में पहुंचे 350 अभ्यर्थियों में से 158 का चयन अलग9अलग कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने लक्ष्मी, प्रियंका, दीक्षा, संध्या, नेहा, सीमा, कुलदीप व पूरन आदि को नियुक्ति से जुड़े प्रमाणपत्र भी सौंपे। इस मौके पर जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के पीडी दिलीप सोनकर, जिला सेवायोजन अधिकारी वकिास कुमार तथा आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार पाल आदि मौजूद रहे।