फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटेहरी व इल्तिफातगंज ने जीते प्रीमियर लीग के मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे अंबेडकरनगर प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को कटेहरी व इल्तिफातगंज ने अपने-अपने लीग मैच जीते। बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर कटेहरी के हर्षित व इल्तिफातगंज के रघुनंदन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन



विशाल क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में बीएन इंटर कॉलेज मैदान पर चल रहे अंबेडकरनगर प्रीमियम लीग (एपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार को दो मैच हुए। पहला मैच कटेहरी व जलालपुर के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कटेहरी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खाकर 159 रन बनाए।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी जलालपुर की टीम शुरुआत में ही लडख़ड़ा गई। नतीजा यह रहा कि 115 रन पर पूरी टीम आउट हो गई। तीन विकेट लेने वाले कटेहरी के हर्षित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन



दूसरा मैच इल्तिफातगंज व बसखारी के बीच हुआ। इल्तिफातगंज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खाकर 175 रनों का लक्ष्य रखा। पीछा करने उतरी बसखारी की टीम 161 रन पर ही ऑल आउट हो गई। चार विकेट हासिल करने वाले इल्तिफातगंज के रघुनंदन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।


मैच में अंपायरिंग की भूमिका सुधीर चतुर्वेदी, आनंद सिंह व सत्यम ने निभाई, जबकि कमेंट्री का कार्य अजय व विक्रम ने किया। इससे पहले मैच का शुभारंभ बीएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बिपिन सिंह ने किया। खिलाड्यिों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हार व जीत की परवाह किए बगैर मैच में अपना शत-प्रतिशत योगदान देने की तरफ ध्यान देना चाहिए। इस दौरान विशाल सिंह, अमजद खां, राजेश, वीरेंद्र, उपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें