फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर मान्यता विद्यालय संचालन पर होगी दण्डात्मक कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बगैर मान्यता के विद्यालय संचालित नहीं हो सकेंगे। यदि जांच में बगैर मान्यता के विद्यालय संचालित होते पाया गया तो संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस ने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों का विद्यालय में प्रवेश कराने के दौरान इस बात पर जरूर ध्यान दें कि संबंधित विद्यालय की मान्यता है या नहीं। यदि बगैर मान्यता के विद्यालय संचालित हो रहा हो तो इसकी जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को दें।
विज्ञापन



शासन के तमाम दिशा-निर्देशों के बावजूद जिले में बगैर मान्यता के विद्यालयों का धड़ल्ले से संचालन हो रहा है। इन पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को डीआईओएस विनोद सिंह ने चेतावनी दी कि यदि निरीक्षण के दौरान कोई विद्यालय बगैर मान्यता के संचालित होता पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने कहा कि जो विद्यालय कम कक्षाओं की मान्यता लेकर अधिक कक्षा तक का संचालन कर रहे हैं, उनके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी। ऐसे में संचालकों को चाहिए कि जिस कक्षा तक की मान्यता ली है, उसी का संचालन करें।
विज्ञापन



डीआईओएस ने आमजन से भी आह्वान किया कि वे अपने बच्चों का प्रवेश कराने के दौरान इस बात पर जरूर ध्यान दें कि संबंधित विद्यालय की मान्यता है या नहीं। यदि मान्यता नहीं है तो ऐसे विद्यालय में कदापि प्रवेश न कराएं। कहा कि यदि कोई विद्यालय बगैर मान्यता के संचालित हो रहा हो तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों को दें। प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें