फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने ली समारोहपूर्वक शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने ली समारोहपूर्वक शपथ
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बुधवार जनपद न्यायालय परिसर में समारोहपूर्वक शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुरेंद्रनाथ यादव ने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि वे उनके हक को लेकर पूरी गंभीरता से संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत जनपद न्यायाधीश नवीन श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन के साथ कर किया। श्री श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि बेंच के साथ मिलकर बार के सदस्यों को सभी को त्वरित व सस्ता न्याय दिलाने के लिए सदैव प्रयासरत रहना होगा। छोटे छोटे मामलों के निस्तारण के लिए सुलह समझौते की प्रवृत्ति पर जोर दिया। इससे पहले निवर्तमान जिलाध्यक्ष जालिपा प्रसाद वर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ यादव व मंत्री शिवकुमार सिंह भोला समेत अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अधिवक्ता साथियों को भरोसा दिलाया कि वे उनके हितों के लिए सभी आवश्यक प्रयास पूरी मजबूती के साथ तय करते रहेंगे। जो भी जरूरी सहयोग उनके स्तर से होगा, उसे जरूर पूरा किया जाएगा। उन्होंने आदर्श माहौल की स्थापना का भी भरोसा दिलाया। मंत्री शिवकुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ता साथियों के साथ मिलकर पूरी मजबूती से काम होगा। इस मौके पर कई न्यायिक अधिकारी समेत वरिष्ठ अधिवक्ता व गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें