फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचे चार नए डायरिया पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचे डायरिया के पांच मरीज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। लगातार बढ़ते तापमान के बीच जिले में डायरिया का प्रकोप भी लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते चौबीस घंटे में इससे पीड़ित हुए पांच लोग जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र भीटी अंतर्गत तिवारीपुर गांव निवासी राममगन (45) की रविवार देर शाम अचानक तबियत खराब हो गई। उल्टी-दस्त के बीच उसे सीएचसी भीटी में भर्ती कराया गया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत अहिरौली निवासी अपनी बहन के घर आई फैजाबाद जनपद के गौरीगंज थाना अंतर्गत कोड़िता गांव निवासिनी अनीता (18) पुत्री जयराम को डायरिया की चपेट में आने पर सोमवार सुबह परिवारीजनों ने पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, बेवाना थाना अंतर्गत समसपुर गांव निवासी राजकुमार (38) पुत्र रामफेर की रविवार देर शाम अचानक तबियत खराब हो गई। उल्टी-दस्त के बीच उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा सम्मनपुर थाना अंतर्गत बरियावन बाजार निवासी गिरिजेश (40) पुत्र छोटेलाल की सोमवार भोर में तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अहिरौली थाना अंतर्गत अहिरौली निवासिनी दिव्या पांडेय (35) पत्नी दिनकर को डायरिया की चपेट में आने पर परिवारीजनों ने सोमवार भोर में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें