फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1155 अभ्यर्थियों ने पीजीटी छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बीएन इंटर कॉलेज से टीजीटी परीक्षा देकर बाहर निकलतेे परीक्षार्थी - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 12 केंद्रों पर मंगलवार को पीजीटी परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। दो दिवसीय परीक्षा के पहले दिन सुबह की पाली में 8 केंद्रों पर तथा दूसरी पाली में 12 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ। प्रथम पाली में 3558 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 546 ने परीक्षा छोड़ दी, वहीं दूसरी पाली में 5288 के सापेक्ष 609 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एडीएम व एएसपी ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। दोनों पालियों में कुल 7 हजार 591 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को पीजीटी परीक्षा काफी सख्ती के बीच आयोजित हुई। परीक्षा केंद्रों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए पहले से ही आवश्यक इंतजाम किए गए थे। प्रथम पाली में 8 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 3458 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2912 ने परीक्षा दी। 546 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। इसी तरह दूसरी पाली में 12 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 5288 के सापेक्ष 4679 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 609 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों में कुल 8 हजार 746 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन 1155 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इससे पीजीटी की परीक्षा में कुल 7 हजार 591 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
पीजीटी परीक्षा की गंभीरता को इसी से समझा जा सकता है कि इस परीक्षा को लेकर शासन स्तर से गंभीरता बरती जा रही थी। बोर्ड के निर्देश पर जिले में पर्यवेक्षक की तैनाती भी की गई थी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों पर निगरानी रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई थी। परीक्षार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाया गया था। 18 अगस्त को भी जिले में 12 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन दोनों पालियों में होगा।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बीते दिनों किसान इंटर कॉलेज में टीजीटी की परीक्षा के दौरान हुए विवाद के चलते यहां बनाए गए केद्र व्यवस्थापक को निलंबित कर दिया गया था। इसके चलते संबंधित केंद्र पर डॉ. गणेश कृष्ण जेतली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनय कुमार को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। परीक्षा के दौरान किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती भी सुनिश्चित की गई थी।
अधिकारियों ने लिया केंद्रों का जायजा
जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा व एएसपी संजय कुमार राय ने कौमी इंटर कॉलेज टांडा, जीजीआईसी अकबरपुर, रामअवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन, किसान इंटर कॉलेज पकड़ी भोजपुर, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर, व संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा निर्देश दिए। डीआईओएस भाष्कर मिश्र ने परीक्षा केंद्र पकड़ी भोजपुर, कौमी इंटर कॉलेज टांडा, बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, जीजीआईसी अकबरपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर स्थिति सामान्य पायी गई। कोरोना गाइडलाइन का भी गंभीरता से पालन किया गया।
सकुशल निपटी परीक्षा
पीजीटी की परीक्षा पहले दिन दोनों पालियों में सकुशल संपन्न हुई। बुधवार की भी परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं। सभी केंद्रों पर व्यवस्थाओं के साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं।
विज्ञापन

-भाष्कर मिश्र, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें