फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 10 हजार अभ्यर्थियों ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा

Mon, 01 Jun 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को दो पालियों में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 10 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसमें 10,902 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 10,158 उपस्थित रहे जबकि 744 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। दूसरी पाली में भी लगभग यही स्थिति रही। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चली परीक्षा में 10,160 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 742 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
जिले में बीएनकेबी पीजी कॉलेज, बीएन इंटर कॉलेज, जीके जेटली इंटर कॉलेज, रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय समेत कुल 24 केंद्र बनाए गए थे। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का था, जबकि गलत उत्तर देने पर 0.66 अंक काटे जाने का प्रावधान था। पहली पाली में सामान्य ज्ञान और भाषा से जुड़े 100 प्रश्न पूछे गए। दूसरी पाली में सामान्य योग्यता और विषय समूह कला, विज्ञान, वाणिज्य तथा कृषि से संबंधित 100 प्रश्न शामिल किए गए। जिला समन्वयक डॉ. सुचिता पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार सभी केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। परीक्षा प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।
विज्ञापन


कुछ प्रश्नों ने उलझाया

जलालपुर स्थित नरेंद्र देव इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बिहार के बेगूसराय निवासी अमन ने बताया कि प्रश्न पत्र में कुछ सवाल ऐसे थे, जिन्होंने काफी उलझा दिया। उन्होंने कहा कि वह दो दिन पहले घर से निकलकर परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंच गए थे। अमन ने विद्यालय प्रशासन की व्यवस्था को ठीक बताया और कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

सरल प्रश्नों से बढ़ी उम्मीद

आलापुर के गोविंद साहब निवासी सीमा मौर्य ने बताया कि वह सुबह करीब छह बजे घर से निकलकर परीक्षा केंद्र पहुंच गई थीं। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र अपेक्षाकृत सरल रहा और अधिकांश प्रश्न आसानी से हल हो गए। सीमा ने परीक्षा में अच्छे परिणाम की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें