फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा तय करेंगे चुनाव की दिशा, करीब 50 फीसदी मतदाताओं की उम्र 40 से कम

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा तय करेंगे चुनाव की दिशा, करीब 50 फीसदी मतदाताओं की उम्र 40 से कम
विज्ञापन

प्रयागराज। विधानसभा चुनाव की कमान इस बार भी युवाओं के हाथ में होगी। पूरे जिले में करीब 50 फीसदी मतदाता 40 वर्ष से कम आयु के हैं। प्रतापपुर और हंडिया में युवा मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है।
विगत कई चुनावों से युवा ही देश और प्रदेश की राजनीति को दिशा देते रहे हैं। यही वजह है कि सभी प्रमुख दलों का युवाओं पर विशेष ध्यान है। विधानसभा चुनाव में इस बार भी युवा मतदाता प्रमुख भूमिका निभाने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अंतिम मतदाता सूची बुधवार को प्रकाशित कर दी गई। इस बाबत नोटिफिकेशन जारी हो गया। इसके अनुसार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 46 लाख दो हजार 812 है। इनमें से 22 लाख 97 हजार 47 मतदाताओं की उम्र 18 से 39 वर्ष के बीच है। इनमें से 30 से 39 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 12 लाख 87 हजार 474 है, जो सबसे अधिक है।
विज्ञापन

वहीं विधानसभावार आंकड़ें देखें तो हंडिया में सबसे अधिक दो लाख 19 हजार 985 मतदाताओं की उम्र 40 वर्ष से कम है। वहीं प्रतापपुर में दो लाख 18 हजार 733 तथा पश्चिमी में दो लाख एक हजार 761 मतदाता 40 वर्ष से कम आयु के हैं। इसके विपरीत बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में है। उत्तरी में 38928 मतदाताओं की आयु 70 वर्ष या इससे अधिक है।
आयुवार मतदाताओं की संख्या
विधानसभा 18-19 20-29 30-39 40-49 50-59 60-69 70-79 80 से अधिक
फाफामऊ 3614 79873 103442 74588 52729 30634 14676 4444
सोरांव 4576 86254 100213 81134 54203 31523 14894 5415
फूलपुर 4647 92106 105723 81924 61543 36930 17145 6010
प्रतापपुर 6393 94213 118127 77816 56162 31797 14530 5480
हंडिया 5277 92570 122138 77501 53734 29249 13980 5081
मेजा 4737 76303 94958 62546 45510 25632 11661 3442
करछना 7078 72262 102908 71196 48450 27531 13155 4298
पश्चिमी 5674 76414 119673 99624 78069 46923 21070 6846
उत्तरी 4809 62130 106307 95815 78578 51670 27188 11740
दक्षिणी 4310 57746 106565 90018 69756 45285 21833 7117
बारा 5233 77948 101698 69544 42977 22948 10000 2775
कोरांव 5720 79680 105722 68135 47742 26331 12859 4380
कुल 62068 947499 1287474 949841 689453 406453 192991 67028
पांच साल में 4.84 लाख बढ़ी आबादी
पिछले पांच वर्ष में जिले की आबादी चार लाख 84 हजार 165 बढ़ गई है। हालांकि, ये जनगणना के आंकड़े नहीं हैं। निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी अनुमानित आंकड़े हैं। इसके अनुसार इस समय अनुमानित आबादी 71 लाख 61 हजार 628 है। इनमें से 46 लाख दो हजार 812 मतदाता हैं। जबकि, 2017 में अनुमानित जनसंख्या 66 लाख 77 हजार 463 थी। इनमें मतदाताओं की संख्या 43 लाख 37 हजार 119 थी।
विज्ञापन

विधानसभावार 2017 एवं 2022 की अनुमानित आबादी
विधानसभा 2017 2022
फाफामऊ 548902 588702
सोरांव 599011 642444
फूलपुर 597836 641184
प्रतापपुर 593861 636920
हंडिया 585145 627573
मेजा 516412 553855
करछना 466583 500413
पश्चिमी 591205 634072
उत्तरी 603586 647350
दक्षिणी 501481 537842
बारा 514712 552033
कोरांव 558729 599240
कुल 6677463 7161628
चुनावी खर्च पर नजर रखने के लिए बनी टीम
विधानसभा चुनाव में दलों तथा प्रत्याशियों के खर्च पर निगरानी के लिए कलक्ट्रेट परिसर स्थित मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम खोल दिया गया है। इसमें मौखिक शिकायत भी की जा सकेगी। इसके अलावा खर्च के निर्धारण तथा अन्य कार्यों के लिए टीम भी बना दी गई है। कोषाधिकारी मधूलिका सिंह शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं काल सेंटर की प्रभारी होंगी। आनंद दुबे व्यय अनुवीक्षण के सहायक प्रभारी अधिकारी होंगे। बुधवार को अफसरों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया। बैठक में सीटीओ विवेक कुमार सिंह ने अलग-अलग टीम के लिए निर्धारित कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें