क्षेत्र के गरेथा गांव में एक युवक की लाश पेड़ से झूलती हुई पाई गई। वहीं लाश मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शिनाख्त की कार्यवाही करते हुए लाश कब्जे में लेकर पीएम हेतु शहर भेज दिया। सोमवार प्रात: क्षेत्र के गरेथा गांव में रेलवे ट्रैक व प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग के मध्य एक पेड़ से गमछे के सहारे एक 24 वर्षीय युवक की लाश लटकती हुई देखी गई। लाश मिलने की सूचना ग्राम प्रधान गौरीशंकर ने एसओ मांडा प्रिंस दिक्षित को दी। वहीं सूचना पर प्रभारी चौकी इंचार्ज दिघिया शिवांशु पांडेय, दरोगा संजय भरद्वाज के साथ मौके पर पहुंचे और लाश के शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
मामले में एसओ प्रिंस दीक्षित ने बताया की लाश के नजदीक एक आधार कार्ड व बैक ऑफ बड़ौदा का पासबुक पाया गया है। जिसपर दीपक सिंह बोरा पुत्र कुंदन सिंह बोरा निवासी जोशी गावो घिरौली बागेश्वर उत्तराखंड अंकित है। उक्त कागजात के आधार पर लाश की पहचान कराई जा रही है। मृतक के शरीर पर जाहिरा चोट के निशान नहीं पाए गए है। मृतक के पैर में चप्पल व हरे रंग की टी शर्ट व नीले रंग की जिंस पहना हुआ था। वहीं ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त किया की युवक की हत्या की गई है। और लाश को ठिकाने लगाने के लिए पेड़ से लटका कर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई है।
मृतक का पैर जमीन पर मुड़े हुए थे। जबकी फांसी लगाने के लिए ऊंचाई पर लटकने की आवश्यकता होगी। वहीं कुछ लोगों ने आशंका व्यक्त किया की युवक कही आस-पास ही मजदूरी करता था जिसकी चालाकी से हत्या कर लाश को पेड़ से लटका दिया गया है। वहीं पुलिस ने शिनाख्त व पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले के खुलासे की बात कह रही है।