शबेबारात के दौरान लॉकडाउन के प्रावधानों का पालन सुुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने सोमवार को धर्मगुरुओं और प्रबद्धजनों संग वार्ता हुई। इस मकसद से लक्ष्मी टाकीज समेत कई अन्य प्रमुख चौराहों पर बैठकें हुईं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया तथा लोग दूर-दूर बैठे थे।
अफसरों ने अपील की कि गलियों में भी लॉकडाउन का पालन किया जाए। उन्होंने आवश्यक वस्तुओं के लिए होम डिलेवरी की सेवाओं का उपयोग किए जाने की अपील की। अफसरों ने अपील की कि शबेबारात के दिन लोग मस्जिदों में न एकत्रित हो। घरों में ही रहें। उन्होंने मस्जिद से इसकी घोषणा किए जाने की भी अपील की। बैठक में मौजूद लोगों के नाम, पता तथा फोटोग्राफ भी लिए गए। ताकि, जरूरत पड़ने पर उनसे संपर्क किया जा सके।