फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल युवक की तीसरे दिन अस्पताल में मौत

Wed, 12 Aug 2020 01:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के टकटैया गांव में रास्ते पर जानवर बांधने को लेकर दो पक्षों में बीते शुक्रवार शाम विवाद हो गया था। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया था। जिसमें एक भाई की उसी दौरान मौत हो गई थी, जबकि दूसरा भाई मरणासन्न था। जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को इलाज के दौरान दूसरे भाई की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन


टकटैया गांव के भगवत गुप्ता अपने पशुओं को गांव के आम रास्ते पर बांधने से आने जाने वाले पड़ोसियों को दिक्कत होती थी। जिसको लेकर पड़ोसी बाबादीन पटेल के लड़के संजय कुमार और अनिल कुमार ने कई बार रास्ते पर जानवर बांधने से मना कर चुके थे। जिसको लेकर बाबादीन गुप्ता ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उक्त दोनो भाइयों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें से एक भाई अनिल की मौके पर जबकि दूसरे भाई संजय की मंगलवार को इलाज का दौरान मौत हो गई।

परिजनों ने तहरीर में गांव के ही कुछ अन्य लोगों की भी हत्या में संलिप्तता का आरोप लगाया है। जिसको लेकर रविवार को चक्काजाम भी किया था, लेकिन पुलिस ने शव को छीन कर दफना दिया और चक्काजाम कर रहे लोगों को भगा दिया था। अब दूसरे लड़के की भी मौत होने से परिजन काफी आक्रोशित है। जिसको देखते हुए गांव में एतिहातन पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना में अभी तक चार नामजदों में तीन लोगों भगवत गुप्ता, ओम प्रकाश व पुत्री शान्ति देवी को जेल भेजा जा चुका है। जबकि भगवत गुप्ता की पत्नी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इंस्पेक्टर करछना सुरेन्द्र वर्मा ने बताया कि शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।  

अनुप्रिया का संदेश मिलते ही पहुंचे अपना दल के नेता

टकटैया गांव में हुए विवाद में दो युवकों की मौत हो जाने से यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। मंगलवार को अपना दल नेता और सांसद अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर पोस्टमार्टम हाउस में पीड़ित परिजनों से आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष रामलखन पटेल और यमुनापार अध्यक्ष बृजेश पटेल ने मुलाकात की। इस दौरान राम लखन पटेल ने पीड़ित पिता से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्रा से बात कर हत्या में संलिप्त लोगों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई किए जाने के साथ परिजनों की सुरक्षा करने की मांग की। 

सरकारी संस्थानों ने नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

करछना(संवाद)। दिन प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना के मामले के बावजूद लोग इसके प्रति सजग नहीं हैं। वहीं सरकारी संस्थानों में भी भीड़ देखकर ऐसा लगता है कि जैसे कोरोना अतीत के पन्नों में ही रहा हो।  बैंकिंग संस्थानों के साथ ही तहसील, डाकघर, ब्लॉक समेत अन्य कई विभाग के दफ्तरों में भी सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। बैंकों में ग्राहकों की लाइन एक दूसरे से सटाकर लगा दी जाती है, जिससे दो गज दूरी की बात बेईमानी साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें