फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियों से त्रस्त हैं नौजवान और किसान - नरेश उत्तम

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की किसान नौजवान पटेल यात्रा को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम देर शाम प्रयागराज पहुंचे। प्रयागराज आते ही नरेश उत्तम ने योगी सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि प्रदेश का किसान और नौजवान सरकार की नीतियों से त्रस्त है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है।
विज्ञापन

प्रयागराज के पूरामुफ्ती चौराहे पर यात्रा का स्वागत जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2022 में पूर्ण बहुमत वाली अखिलेश यादव की सरकार प्रदेश में बनेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र की मोेदी और प्रदेश की योगी सरकार को महंगाई के मुद्दे पर भी घेरा। कहा कि महंगाई का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। उधर पूरामुफ्ती के बाद यात्रा का मुंडेरा, मुंडेरा चुंगी, धूमनगंज, प्रीतमनगर चौराहा, महिला ग्राम इंटर कालेज, सिविल लाइंस आदि स्थानों सपाइयों ने स्वागत किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, विनय कुशवाहा, विजय वैश्य, विजय गुप्ता, संदीप पटेल, रविंद्र यादव, मोइन हबीबी, अभिमन्यु पटेल, विक्रम पटेल, शिव तिवारी, सैयद मो. असकरी, तारिक सईद अज्जू, गुलाब पटेल आदि मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी सैयद मो. असकरी ने बताया कि पांच अक्तूबर को यात्रा प्रयागराज से चित्रकूट के लिए रवाना होगी। सोमवार चार अक्तूबर को यात्रा गंगापार की फाफामऊ, सोरांव और फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें