फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: चाइनीज मांझा से कटा युवक का गला, बहन को जा रहा था स्कूल छोड़ने

Sat, 10 Dec 2022 04:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज के झूंसी  में एक भाई अपनी बहन को स्कूल छोड़ने जा रहा था। एक मांझा आकर उसके गले में फंस गया। 
विज्ञापन
मांझे से गला कटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाइनीज मांझा एक युवक के गले में फंस गया। मांझे ने पहले गले तक पहनी हुई जैकेट को काटा, फिर गले पर कट मार दिया। मांझे के गले में फंसने के बाद युवक बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


प्रयागराज के झूंसी इलाके में एक भाई अपनी बहन को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था। रास्ते में कहीं से अचानक एक चाइनीज मांझा उड़कर उसके गले में फंस गया। युवक ने गले तक जैकेट पहन रखी थी। चाइनीज मांझे की धार से पहले जैकेट कटी, फिर मांझे ने मामूली रूप से उसके गले में खरोच लगा दी। जैकेट ने युवक की जान बाल-बाल बचा ली, वरना मांझा ऐसा होता है कि अगर जैकेट नहीं होती, तो शायद मांझे से युवक के गले को गंभीर चोट आ सकती थी। डॉक्टर ने युवक के गले पर पट्टी बांध दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें