फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, पेड़ से लटकता मिला शव

Mon, 26 Jul 2021 11:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • आखिरी बार कहा, आज से कोई परेशान नहीं करेगा तुम्हे, सुबह उठकर पश्चिम की तरफ देखना
  • घर वालों ने लगाया हत्या का आरोप लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की बात पता चली
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में जिला कारागार में एक बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौंधियारा के देवरा गांव में सोमवार तड़के आलोक आदिवासी का शव पेड़ से लटकता मिला तो हड़कंप मच गया। घर वालों ने हत्या का आरोप लगाया। हालांकि पोस्टमार्टम से साफ हो गया कि आलोक ने खुदकुशी की थी। जांच में पता चला कि रात में उसका प्रेमिका से विवाद हुआ था। उसने आखिरी बार प्रेमिका से कहा था कि ‘आज से तुम्हे कोई परेशान नहीं करेगा। पुलिस ने प्रेमिका और उसके घर वालों से पूछताछ की। फिलहाल देर रात तक कोई तहरीर नहीं मिली थी। पुलिस का कहना था कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 देवरा गांव के भूपेंद्र नाथ आदिवासी का पुत्र आलोक आदिवासी उम्र 23 वर्ष का शव गांव के बाहर महुआ के पेड़ पर लटकता हुुआ मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर वालों ने आशंका जाहिर की कि आलोक की हत्या कर शव लटका दिया गया। हालांकि तलाशी में उसकी जेब से सुसाइड नोट निकला था। परिवार वालों ने बताया आलोक रात 12 बजे तक घर पर था। इसके बाद किसी फोन आने पर वह बाहर निकाला था। सुबह जहां शव मिला वहां पास ही उसका मोबाइल टूटा हुआ पड़ा था, साथ ही जूते भी दूर पड़े थे।

जांच शुरू हुई तो पता चला कि आलोक की दोस्ती पास में ही रहने वाली एक लड़की से थी। पुलिस ने लड़की और उसके परिजनों को उठा लिया। पूछताछ शुरू हुई। लड़की ने बताया कि आलोक रात में उससे मिलने आया था। विवाद हुआ तो वह यह कहकर चला गया कि ‘आज से तुम्हे कोई परेशान नहीं करेगा। सुबह उठकर पश्चिम की तरफ देख लेना’। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि लड़की से विवाद होने पर तैश में आकर आलोक ने खुदकुशी कर ली। घर वालों ने अभी तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर देते हैं तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। एसओ प्रिंस दीक्षित ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग (खुदकुशी) आई है। 
विज्ञापन


सुसाइड नोट में लिखा, मेरी लाश दफना देना
आलोक की जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। उसने लिखा था कि ‘मैं अपनी मौत का खुद जिम्मेदार हूं। मेरे माता पिता को परेशान न किया जाय। मेरी लाश को दफना दिया जाय’।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें