फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat : वंदे भारत से आगरा जाने में 1300 और आने में 1150 रुपये देने होंगे ब्रेकफास्ट व डिनर की भी मिलेगा

Sun, 22 Sep 2024 11:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गाड़ी संख्या-20176 आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत की सभी श्रेणियों का किराया शुक्रवार को ही जारी हुआ था, जबकि 20175 बनारस-आगरा कैंट वंदे भारत के किराये की फीडिंग पूर्वाेत्तर रेलवे वाराणसी मंडल ने शनिवार को की। इसके बाद किराये का अंतर सामने आया है।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस से प्रयागराज से चेयर कार (सीसी) श्रेणी में आगरा जाने के लिए 1300 रुपये किराये के रूप में चुकाने होंगे। वहीं, आगरा से प्रयागराज आने पर उसी श्रेणी में किराये की धनराशि 1150 रुपये हो जाएगी। ऐसा इसलिए कि प्रयागराज से आगरा जाते वक्त रेलवे यात्रियों को डिनर उपलब्ध कराएगा, जबकि आगरा से लौटते नाश्ता ही मिलेगा। आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत ट्रेन सोमवार से शुरू हो रही है।

गाड़ी संख्या-20176 आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत की सभी श्रेणियों का किराया शुक्रवार को ही जारी हुआ था, जबकि 20175 बनारस-आगरा कैंट वंदे भारत के किराये की फीडिंग पूर्वाेत्तर रेलवे वाराणसी मंडल ने शनिवार को की। इसके बाद किराये का अंतर सामने आया है। इसकी प्रमुख वजह ट्रेन में दिए जाने वाला भोजन और नाश्ता ही है।

प्रयागराज जंक्शन से अगर किसी को आगरा कैंट के लिए एग्जीक्यूटिव कार (ईसी) से जाना है तो उसे किराये के रूप में 2365 रुपये चुकाने होंगे, वहीं आगरा से प्रयागराज आने के लिए उक्त श्रेणी का किराया 2185 रुपये ही है। इसी तरह प्रयागराज से टूंडला का सीसी श्रेणी में किराया 1250 है, जबकि टूंडला से प्रयागराज आने का उक्त श्रेणी में किराया 1085 रुपये ही है।एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी का कहना है कि कैटरिंग की वजह से ही किराये में अंतर है। यात्रियों के सामने विकल्प है कि उन्हें फूड चाहिए या नहीं। नहीं का विकल्प भरने पर कैटरिंग चार्ज नहीं लगेगा।

विज्ञापन


 

विज्ञापन

आगरा-बनारस वंदे भारत में किराये का अंतर

कहां से कहां तक --- सीसी --- ईसी

प्रयागराज से आगरा --- 1300 --- 2365

आगरा से प्रयागराज --- 1150 --- 2185

प्रयागराज से टूंडला --- 1250 --- 2270

टूंडला से प्रयागराज --- 1085 --- 2075

प्रयागराज से इटावा --- 1120 --- 1985

इटावा से प्रयागराज --- 955 --- 1790

प्रयागराज से कानपुर --- 660 --- 1270

कानपुर से प्रयागराज --- 610 --- 1180

प्रयागराज से बनारस --- 690 --- 1160

बनारस से प्रयागराज --- 535 --- 1020

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें