फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर शत्रु पराजय से लेकर कोरोना के नाश तक के लिए यज्ञ

Mon, 18 Jan 2021 01:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : राष्ट्ररक्षा की कामना के लिए माघ मेले में यज्ञ करते साधु-संत। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
संगम की रेती पर कल्पवास पौष पूर्णिमा से आरंभ होगा, लेकिन इससे पहले संतों के शिविरों में यज्ञ-अनुष्ठान आरंभ हो गए हैं। कहीं राष्ट्ररक्षा की कामना से सीमा पर शत्रु पराजय के लिए यज्ञ हो रहा है, तो कहीं कोरोना महामारी के नाश के लिए। भजनानंदियों ने संगीतमय कीर्तन से माघ मेला क्षेत्र को गुलजार कर दिया है।
विज्ञापन


पांच सेक्टर में बसे माघ मेले में इस बार तरह-तरह के यज्ञ, अनुष्ठान किए जा रहे हैं। सेक्टर पांच स्थित त्रिदंडीदेव सेवाआश्रम ट्रस्ट शिविर में अखिल भारतवर्षीय वैष्णव सम्मेलन की तैयारी तेज कर दी गई है। इस शिविर में रविवार को संतों और भक्तों ने सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया। इस दौरान विश्व शांति की कामना से यज्ञ भी होगा।

आतंकवाद के नाश और शत्रु पराजय की कामना से सरस्वती मार्ग पर रविवार को यज्ञशाला में दिन भर आहुतियां दी गईं। चार तरह के काले, हरे, लाल और सफेद रंग के त्रिशूलों को ऊं के स्वरूप में स्थापित किया गया है। इसमें आठ सिद्धियों के साथ ही नौ निधियों की वेदियां भी बनाई गई हैं। संतों-भक्तों ने चीन और पाकिस्तान सीमा से आतंकवाद के सफाए के साथ ही शत्रु पराजय की कामना से आहुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें