हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने शपथ पत्र दाखिल करने के लिए मांगा समय
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने जनवरी से अब तक दाखिल केसों में विधिवत शपथ पत्र दाखिल करने के लिए पर्याप्त समय की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत ओझा की अगुवाई में हुई बैठक में कहा गया कि विधिवत हलफनामा फाइल करने के लिए हाईकोर्ट प्रशासनिक कमेटी को पर्याप्त समय देना होगा। क्योंकि वादकारियों को बुलाकर यहां शपथपत्र दाखिल करने में कई तरह की दिक्कतें हैं। इसलिए पर्याप्त समय दिया जाना जरूरी है।
बैठक का संचालन बार के महासचिव सत्यधीर सिंह जादौन ने किया। मनोज कुमार मिश्र, नीरज कुमार त्रिपाठी, संजय सिंह सोमवंशी, यादवेश यादव, आशुतोष त्रिपाठी, उष्मा मिश्रा, अरुण कुमार सिंह, पूजा सिंह, प्रियंका शर्मा, अन्नपूर्णा सिंह चंदेल, राखी कुमारी, अनुज कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, दिलीप कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
लोकतंत्र के लिए बढ़ चढ़कर करें मतदान
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रशासन संजय सिंह सोमवंशी की ओर से आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में लोकतंत्र केलिए बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की गई। हिंदुस्तानी एकेडेमी में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सभी लोग मतदान में हिस्सा लें। शतप्रतिशत मतदान करें। गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. उदय प्रताप सिंह, डॉ. राजेश सिंह, राणा यशवंत प्रताप सिंह, ठाकुर प्रसाद द्विवेदी, सत्यम जायसवाल, आशुतोष त्रिपाठी, अन्नपूर्णा सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।