फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 अगस्त की रात 12 बजे से फ्री में सफर कर सकेंगी महिलाएं

Wed, 18 Aug 2021 09:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • रक्षा बंधन के मौके पर शासन से महिलाओं के फ्री सफर का आया आदेश
विज्ञापन
UP roadways - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा बंधन के अवसर पर महिलाओं के फ्री सफर का आदेश शासन से यूपी रोडवेज प्रयागराज के क्षेत्रीय प्रबंधक को मिल गया है। बुधवार की शाम आए आदेश में कहा गया है कि रक्षा बंधन के अवसर पर महिला यात्री 21 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त की रात 12 बजे रोडवेज की बस में फ्री में सफर कर सकेंगी। 
विज्ञापन


दरअसल पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आदेश दिया गया था कि महिलाएं इस बार भी रक्षा बंधन के अवसर पर फ्री में यूपी रोडवेज की बस में सफर कर सकेंगी। इस बीच बुधवार को इस संबंध में शासन से आदेश भी आ गया। रक्षा बंधन के अवसर पर महिला यात्री रोडवेज की सभी एसी एवं सामान्य श्रेणी की बस में सफर कर सकेंगी। पिछले वर्ष रक्षा बंधन पर प्रयागराज रीजन में 34 हजार महिला यात्रियों ने फ्री में सफर किया था। इस वर्ष रोडवेज अफसरों को उम्मीद है कि यह आंकड़ा 40 हजार की संख्या को पार कर सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें