फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में छह वर्षीय बेटे के सामने मां की गला रेत कर हत्या

सार

  • अवैध संबंधों के चलते हत्या की पुलिस जता रही है आशंका
विज्ञापन
Prayagraj - फोटो : Prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खीरी थाना क्षेत्र के कैथवल गाँव निवासी लालमोहर चौहान अपनी बेटी कुसुम देवी की शादी लालतारा बाजार के किशोरी चौहान के बड़े बेटे रमेश चौहान के साथ किया था। कुसुम देवी को दो बेटे एक बेटी है।
विज्ञापन


एक बेटा और एक बेटी मायके में रहकर पढ़ाई करते है। मृतका अपने छोटे बेटे करण उम्र 6 वर्ष के साथ घर मे रहा करती थी। घर के बाहर लगी टीन शेड के नीचे अपने बच्चे के साथ सो रही थी। कि अचानक देर रात तकरीबन 12.30 बजे के करीब 4 बदमाश मुँह में नकाब बांध कर आये और महिला के गले पर चाकू से प्रहार कर दिया।

साथ ही चेहरे व सीने में भी चाकू मारा गया। बच्चा माँ की चीख सुन जग गया। और खीरी कोहडार मार्ग को पार कर पास पड़ोस के लोगो को जगा कर बताने लगा। जब तक लोगो को जानकारी हुई तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। मृतका का छोटा भाई सरोज लालतारा बाजार में मोबाइल की दुकान चलाता है। और उसको ही लगभग 3 बजे के आस पास जानकारी हुई तो आनन फानन में उसने अपने पिता को घटना स्थल पर बुला लिया। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुँचे और खीरी पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। मौके से आये खीरी थानाध्यक्ष जांच में जुटे।
विज्ञापन


बेटे करण ने बताया कि हमारी मम्मी को 4 बदमाशो ने मुँह पर नकाब बांध कर चाकू से मारना शुरू कर दिया। मैं चिल्लाता रहा। लेकिन कोई सुना नही। मृतका का पति रमेश चौहान चिन्नई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। रमेश को दो अन्य छोटे भाई व माता पिता गाँव मे रहा करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें