फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : गंगा स्नान करने जा रही महिला की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत, मेजा में हुआ हादसा

Sat, 27 Jan 2024 05:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वह गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार भोर में पैदल ही घर से गंगा स्नान करने के लिए सिरसा जा रही थी। वह जैसे ही बरसैता नाले के पास पहुंची वैसे ही अज्ञात वाहन ने उसे रौंदते हुए निकल गया। जिससे उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार भोर में पैदल ही गंगा स्नान करने सिरसा जा रही महिला को मेजारोड-कोंहड़ार मार्ग पर बरसैता नाले के पास एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। सूचना पर बदहवास हालात में मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। उधर, मेजारोड चौकी इंचार्ज विकास सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेजा थाना क्षेत्र के भटौती ( जोड़ारी का तारा) के दिवंगत लल्ले राम की पत्नी उर्मिला देवी (50) अपने बच्चों के साथ रहती थी।

विज्ञापन


वह गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार भोर में पैदल ही घर से गंगा स्नान करने के लिए सिरसा जा रही थी। वह जैसे ही बरसैता नाले के पास पहुंची वैसे ही अज्ञात वाहन ने उसे रौंदते हुए निकल गया। जिससे उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर उसका बेटा रामबहादुर पहुंच गया। मां की मौत से व्यथित रामबहादुर रोते-रोते पगला सा गया। मेजारोड चौकी इंचार्ज विकास सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। वाहन की तलाश भी की जा रही है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव का सिरसा के छतवा गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें