थाने के कई दरोगा और सिपाही दे रहे धमकी
अनुसूचित जाति की ने उच्च अधिकारियों को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके साथ चलती हुई कार में दुष्कर्म किया गया। इसके बाद से लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। चौकी इंचार्ज ने पीड़ित महिला के साथ शराब के नशे में धुत पाए गए। मौके पर पुलिसकर्मियों से रो रो कर महिला ने अपनी आपबीती सुनाई।
ग्रामीणों का कहना है कि मामला पुलिसकर्मियों से जुड़ा होने के कारण पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित महिला जिले के आला अधिकारियों से लगातार न्याय की गुहार कर रही है। महिला का यह भी आरोप है कि जंघई पुलिस चौकी में तैनात अन्य दरोगा और सिपाही भी उसे धमकी दे रहे हैं और आरोप वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।