सोरांव थाने के सामने चक्काजाम करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला।
अस्पताल में युवक की हालत नाजुक
परिजनों का आरोप है कि धर्मेंद्र जब थाने से घर पहुंचा तो उसकी हालत खराब हो गई। वह चल फिर नहीं पा रहा था। परिजन रविवार को सुबह धर्मेंद्र को थाने पर लेकर पहुंचे और थाने में पिटाई की शिकायत की। पुलिस ने धर्मेद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर उसे एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने थाने में धर्मेंद्र की बेरहमी से पिटाई की है उसके प्राइवेट पार्ट में कुछ डाल दिया।
घटना से आक्रोशित ग्रामीण सोमवार को थाने पर पहुंचे और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के सामने प्रतापगढ़-प्रयागराज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। इससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। आक्रोशित ग्रामीण आरोपी पुलिसवाले के साथ भी उसी तरह का व्यवहार करने की मांग कर रहे हैं। चक्कजाम दो घंटे से चल रहा है।