फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना के साथ पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ की पूर्णाहुति

Mon, 23 Aug 2021 10:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • त्रिवेणी बांध स्थित कृपासिंधु हनुमान मंदिर परिसर में अनंत पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ में सावन मास पर्यंत सैकड़ों संतों-भक्तों ने हिस्सा लिया। यज्ञ संयोजक पं. श्याम सूरत पांडेय ने पूर्णाहुति के दौरान संतों का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
पूजा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए त्रिवेणी बांध पर महीने भर से चल रहे अनंत पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ की सोमवार को पूर्णाहुति हो गई।आखिरी दिन पार्थिव शिवलिंगों का अभिषेक के बाद संगम में विसर्जन किया गया। इसी के साथ संतों-भक्तों ने संगम तट पर सर्व मंगल के लिए भगवान शिव की प्रार्थना की। यह महायज्ञ विश्व कल्याण की कामना से नैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


त्रिवेणी बांध स्थित कृपासिंधु हनुमान मंदिर परिसर में अनंत पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ में सावन मास पर्यंत सैकड़ों संतों-भक्तों ने हिस्सा लिया। यज्ञ संयोजक पं. श्याम सूरत पांडेय ने पूर्णाहुति के दौरान संतों का आशीर्वाद लिया। साथ ही भगवान शिव से कोरोना महामारी से मुक्ति और सर्व समाज के मंगल के लिए प्रार्थना की। संस्था के महासचिव सत्य प्रकाश पांडेय ने आभार जताया। इसके बाद हुए भंडारे में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर संरक्षक फूलचंद्र दुबे, बीके पांडेय, राजनाथ तिवारी, डॉ सत्या पांडेय, राजेंद्र तिवारी दुकान जी, श्रीश चंद्र दुबे, आशा पांडेय, योगिराज देवरहा जंगल बाबा, फौजी बाबा, तुलसी बाबा, श्रवण दुबे, ओंकार पांडेय, महेश दुबे, मधुबाला, अवधेश तिवारी समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें