prayagraj news : शिप्रा गिरी, क्रिकेटर
- फोटो : prayagraj
इस पर परिवार वालों ने सोशल मीडिया पर अकादमी की तलाश शुरू की। फेसबुक पर महिलाओं के लिए चल रही काटजू क्रिकेट अकादमी के बारे में जानकारी मिली। परिजनों ने क्रिकेट कोच अजय सिंह यादव से संपर्क किया और शिप्रा का प्रशिक्षण शुरू हो गया। यहां कोच अजय सिंह यादव की देखरेख में शिप्रा की प्रतिभा निखरी। शिप्रा प्रात: तीन घंटे फिटनेस में और सायंकाल चार घंटे नेट पर पसीना बहाती हैं। आक्रामक सलामी बल्लेबाज शिप्रा गिरी काफी मुस्तैद विकेटकीपर के रूप में जानी जाती हैं। प्रयागराज में ऑल इंडिया टैलेंट सर्च क्रिकेट टूर्नामेंट में भी शिप्रा गिरि ने दो शतकीय पारियां खेली हैं, जिनमें उन्होंने 145 और 112 रन बनाए हैं
prayagraj news : शिप्रा गिरी, क्रिकेटर
- फोटो : prayagraj
शिप्रा ने अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान पहले ही मैच में शतक जड़कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। हालांकि बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में उसकी तकनीक में कुछ खामियां थीं। कोच अजय यादव ने धीरे-धीरे तकनीकी पर काम करना शुरू किया। कुछ समय बाद उसने अपनी बल्लेबाजी की तकनीकी बदली।
prayagraj news : शिप्रा गिरी, महिला क्रिकेट टीम के साथ।
- फोटो : prayagraj