फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में टक्कर लगने पर दबंगों ने डॉक्टर को पिस्टल सटाकर धमकाया

Mon, 23 Aug 2021 10:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

स्टैनली रोड, बेली कॉलोनी निवासी डॉ. राहुल बीएचयू में सीनियर रेजीडेंट के पद पर तैनात हैं। रविवार को वह राखी बंधवाने अपनी बहन के धूमनगंज स्थित घर गए थे। वहां से लौटते वक्त सप्लाई डिपो के पास इकोस्पोर्ट कारसवार कार उनकी कार में टक्कर मारते हुए आगे निकली।
विज्ञापन
पिस्टल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट में बहन के घर से वापस लौट रहे डॉक्टर राहुल आनंद(35) को पिस्टल सटाकर धमकाया गया। कार में टक्कर लगने पर उसमें सवार दो दबंगों ने उनसे गालीगलौज भी की। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


स्टैनली रोड, बेली कॉलोनी निवासी डॉ. राहुल बीएचयू में सीनियर रेजीडेंट के पद पर तैनात हैं। रविवार को वह राखी बंधवाने अपनी बहन के धूमनगंज स्थित घर गए थे। वहां से लौटते वक्त सप्लाई डिपो के पास इकोस्पोर्ट कारसवार कार उनकी कार में टक्कर मारते हुए आगे निकली। उन्होंने आपत्ति जताई तो कारसवार दो युवक नीचे उतरे। एक के हाथ में पिस्टल और दूसरा अपने हाथ में डंडा लिए हुए था। इसके बाद उन्हें जबरन रोककर गालीगलौज की गई, साथ ही जान से मारने को भी धमकाया गया। घटना के दौरान उनका भाई भी मौजूद था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें