फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Kumar : प्रयागराज में पुराने यमुना पुल पर जब प्राण के पीछे दौड़े थे मनोज कुमार, संगमनगरी से था गहरा नाता

Sat, 05 Apr 2025 01:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अभिनेता मनोज कुमार का प्रयागराज से गहरा नाता रहा। उनकी सुपर हिट फिल्म उपकार संगमनगरी की ही देन है। पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर मनोज कुमार ने फिल्म की पटकथा यहीं लिखी और संगमनगरी में ही उसे फिल्माया भी। फिल्म का गाना मेरे देश की धरती सोना उगले इसी फिल्म की देन है। यह फिल्म उस साल बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही। 
विज्ञापन
मनोज कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेता मनोज कुमार का संगमनगरी से गहरा नाता रहा है। 70 के दशक में वह दो बार यहां आए थे। उनकी फिल्म उपकार इसी शहर की देन रही है। तब देश के प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर उन्होंने उपकार की न सिर्फ कहानी लिखी, बल्कि उसके कई दृश्यों को इसी शहर में फिल्माया भी। इतना ही नहीं फिल्म पूरब पश्चिम के एक सीन की शूटिंग के लिए खलनायक प्राण के साथ वह पुराने यमुना पुल पर दौड़े भी थे। 1965 की भारत-पाकिस्तान जंग के बाद पीएम लालबहादुर शास्त्री के कहने पर मनोज कुमार ने फिल्म उपकार बनाई थी। इससे जुड़े कई किस्से इस शहर के लोगों के जेहन में उनके निधन के बाद ताजा हो गए।

विज्ञापन


बाबा अभय अवस्थी बताते हैं कि लाल बहादुर शास्त्री ने मनोज को अपने लोकप्रिय नारे जय जवान जय किसान पर एक फिल्म बनाने को कहा था। शास्त्री जी के कहने पर मनोज कुमार ने 1967 में फिल्म उपकार बनाई थी। देशभक्ति से सराबोर इस फिल्म ने खूब वाहवाही लूटी थी। अभय बताते हैं कि मनोज कुमार के रिश्ते राजनेताओं से अच्छे थे। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद मनोज की मुलाकात लाल बहादुर शास्त्री से हुई थी। उनके आग्रह पर बनी उपकार फिल्म उस साल बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इसका संगीत 1960 के दशक का छठा सबसे ज्यादा बिकने वाला हिंदी फिल्म एल्बम था। उपकार का गाना मेरे देश की धरती आज भी लोगों की जुबान पर है।

 

Chaitra Navratri : महाष्टमी को महाशक्ति के दरबार में उमड़ा आस्था का रेला, मां के जयकारों से गूंजीं दिशाएं

विज्ञापन



विज्ञापन

पुल पर लगी थी सिने प्रेमियों की भीड़

रंग निर्देशक सुषमा शर्मा बताती हैं कि फिल्म पूरब-पश्चिम की शूटिंग के लिए अभिनेता मनोज कुमार प्राण के साथ 1970 में संगमनगरी आए थे। इस फिल्म के एक दृश्य की शूटिंग पुराने यमुना पुल पर चल रही थी। इस सीन में प्राण पुल पर भाग रहे थे और मनोज कुमार दौड़ते हुए उनका पीछा कर रहे थे। इस शूटिंग को देखने के लिए तब सिने प्रेमियों और प्रसंशकों की भीड़ पुल पर लग गई थी। तब फिल्म यूनिट के आग्रह पर पुलिस ने शूटिंग देखने पर रोक लगा दी थी। भीड़ को वहां से हटने के लिए विवश कर दिया गया था। इससे नाराज होकर लोगों ने फिल्म यूनिट के सदस्यों पर पथराव कर दिया था। मारपीट होने के बाद अफरातफरी मच गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें