फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : डीजल में मिला था पानी, एफआईआर संग होगी अन्य कार्रवाई

Wed, 03 Apr 2024 05:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सुभाष चौराहा स्थित पंप से भराए गए डीजल में पानी मिले होने की शिकायत हुई थी। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था। इसके बाद पेट्रोलियम, आपूर्ति व बाट-माप विभाग के अफसरों ने जांच की। पेट्रोलियम विभाग की ओर से नमूना लेकर डीजल की जांच कराई गई।
विज्ञापन
डीजल में मिले पानी को दिखाते ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुभाष चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के डीजल में पानी मिला था। पेट्रोलियम विभाग की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में डीजल में पानी मिले होने की पुष्टि हुई है। पानी भी 65 मिली मीटर तक भरा था। इसे लेकर पंप को 15 दिनों के लिए सील कर दिया गया है। इसके अलावा आपूर्ति विभाग की ओर से एफआईआर लिखाने के साथ जुर्माना लगाने की भी तैयारी है। इस बाबत पूरी रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन


सुभाष चौराहा स्थित पंप से भराए गए डीजल में पानी मिले होने की शिकायत हुई थी। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था। इसके बाद पेट्रोलियम, आपूर्ति व बाट-माप विभाग के अफसरों ने जांच की। पेट्रोलियम विभाग की ओर से नमूना लेकर डीजल की जांच कराई गई। इसकी प्रारंभिक रिपोर्ट मंगलवार को आपूर्ति विभाग को सौंपी गई।

रिपोर्ट के अनुसार टंकी में 65 मिली मीटर पानी मिला था। इस रिपोर्ट के आधार पर पेट्रोल पंप को 15 दिनों तक सील करने का आदेश दिया गया। हालांकि, यह अवधि चार अप्रैल को ही पूरी हाेने की बात कही जा रही है। एडीएम नागरिक आपूर्ति राजेश सिंह ने बताया पेट्रोल पंप की सफाई आदि के लिए सील किया गया था।
विज्ञापन


उनका कहना है कि अभी रिपोर्ट की शॉफ्ट कॉपी आई है। इसकी विस्तृत और हार्ड कॉपी मांगी गई है। उनका कहना है कि पेट्रोल या डीजल में पानी मिलाना अपराध है। रिपोर्ट का इंतजार है। इस आधार पर एफआईआर लिखाने के साथ अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें