फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : तेजी से घट रहा  है गंगा और यमुना का जलस्तर, कीचड़ और गंदगी से श्रद्धालु परेशान

Sun, 01 Sep 2024 12:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिंचाई विभाग बाढ़ नियंत्रण के अनुसार शनिवार गंगा शाम चार बजे तक फाफामऊ में 80.11 मीटर पर बह रही हैं। गंगा में चार घंटे के भीतर एक सेंटीमीटर जलस्तर की कमी दर्ज की गई है, जबकि छतनाग में चार सेंटी मीटर की रफ्तार से कमी हो रही है। इसी तरह यमुना में चार घंटे के भीतर छह सेंटीमीटर की रफ्तार से कमी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
घट रहा है गंगा का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेजी से बढ़ रहा गंगा और यमुना का जलस्तर फिलहार फिलहाल घटना लगा है। जैसे-जैसे जलस्तर कम हो रहा है घाटों पर गंदगी और कूड़े की भरमार हो गई है। इसके चलते स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामने करना पड़ रहा है। दो दिनों तक तेजी से गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ रहा था। इस समय गंगाजी श्री बड़े हनुमान मंदिर के मुख्य द्वार के नजदीक पहुंच गई हैं।

विज्ञापन














यहां दो दिनों तक स्थिर रहने के बाद जलस्तर कम होने लगा है। इसके चलते यहां पर काफी गंदगी हो गई है। हनुमान मंदिर कॉरिडोर का निर्माण शुरू होने के चलते मलबा चारों तरफ फैला है। जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंगा का जलस्तर हनुमान मंदिर के परिसर में पहुंच गया है। जलस्तर में लगातार कमी होने के कारण तटवर्ती इलाकों में फिलहाल राहत महसूस की जा रही है। पानी भर जाने के कारण तीर्थ पुरोहितों ने परेड मैदान में अपने डेरा डंडा लगा दिया है।

विज्ञापन

तेजी से घट रहा है जलस्तर

सिंचाई विभाग बाढ़ नियंत्रण के अनुसार शनिवार गंगा शाम चार बजे तक फाफामऊ में 80.11 मीटर पर बह रही हैं। गंगा में चार घंटे के भीतर एक सेंटीमीटर जलस्तर की कमी दर्ज की गई है, जबकि छतनाग में चार सेंटी मीटर की रफ्तार से कमी हो रही है। इसी तरह यमुना में चार घंटे के भीतर छह सेंटीमीटर की रफ्तार से कमी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें