फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मम्मी-पापा मुझे माफ करना... लिखकर विवाहिता ने शास्त्री पुल से गंगा में लगाई छलांग

Sun, 01 Sep 2024 12:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फूलपुर थाना क्षेत्र के हीरावलपुर सरेला गांव निवासी रंजना (29) शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे टेंपो से शास्त्री पुल पर पहुंची। इसके बाद दारागंज की ओर से पुल की डिवाइडर पर पहुंच गई। कुछ देर तक डिवाइडर पर टहलने के बाद अचानक वह पुल की रेलिंग पर चढ़ी और गंगा में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
आत्महत्या का प्रयास करने वाली रंजना पटेल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दारागंज के शास्त्री पुल से शनिवार की दोपहर 29 वर्षीय विवाहिता रंजना पटेल पत्नी पवन पटेल निवासी हीरावलपुर सरेला प्रतापपुर-फूलपुर गंगा में छलांग लगा दी। इसके पहले विवाहिता ने अपने मम्मी-पापा के नाम एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसे पुलिस ने बरामद किया है। विवाहिता को देख जल पुलिस ने पानी से बाहर निकाल लिया। जल पुलिस ने विवाहिता के परिजनों को दी घटना की जानकारी दी तो कुछ देर बाद वह मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


फूलपुर थाना क्षेत्र के हीरावलपुर सरेला गांव निवासी रंजना (29) शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे टेंपो से शास्त्री पुल पर पहुंची। इसके बाद दारागंज की ओर से पुल की डिवाइडर पर पहुंच गई। कुछ देर तक डिवाइडर पर टहलने के बाद अचानक वह पुल की रेलिंग पर चढ़ी और गंगा में छलांग लगा दी।

नदी में गश्त कर रहे जल पुलिस प्रभारी जनार्दन प्रसाद साहनी, गोताखोर निरंजन, अनिल, प्रदीप, अर्जुन, मनीष और नवीन ने रंजना को बाहर निकाला। बाद में महिला रंजना को दारागंज पुलिस को सौंप दिया। दारागंज पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी तो सभी मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद रंजना परिजनों के साथ घर जाने को तैयार हुई। इसके पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिख रखा था। घटना के लिए उसने अपनी ननद और पति को जिम्मेदार ठहराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति की इच्छा है दूसरी शादी करुंगा तो कर ले

रंजना पटेल ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मम्मी-पापा मुझे माफ करना, बहुत बड़ी गलती करने जा रही हूं। घर में रानी की मामी से बेहद परेशान हूं। पता नहीं मुझे इतना क्यों परेशान करती हैं, लेकिन पति पवन को कुछ मत कहना। पापा-मम्मी आपसे केवल यही कहना है कि अल्का और वर्षा की शादी इस घर में मत करना। जहां भी करना अमीर और खेती देखकर मत करना। केवल अच्छा परिवार और समझदार इंसान देखकर करना। पति की यही इच्छा है कि दूसरी शादी करूंगा तो कर ले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें