तेजी से घट रहा है जलस्तर
सिंचाई विभाग बाढ़ नियंत्रण के अनुसार शनिवार गंगा शाम चार बजे तक फाफामऊ में 80.11 मीटर पर बह रही हैं। गंगा में चार घंटे के भीतर एक सेंटीमीटर जलस्तर की कमी दर्ज की गई है, जबकि छतनाग में चार सेंटी मीटर की रफ्तार से कमी हो रही है। इसी तरह यमुना में चार घंटे के भीतर छह सेंटीमीटर की रफ्तार से कमी दर्ज की गई है।