फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गड्ढों में भरा पानी़, राहगीरों के लिए मुसीबत

Mon, 28 Sep 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: मांडा में पाली-फचकरा गढ्ढा युक्त सड़क और जलजमाव के बीच गुजरते राहगीर।
विज्ञापन
पाली-फचकरा मार्ग पर इन दिनों सड़क की स्थिति बेहद खराब है। करीब छह किलोमीटर लंबे इस रास्ते पर जगह-जगह बारिश का पानी भर गया है। पानी से भरे गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लगने से बाइक सवारों और पैदल राहगीरों के लिए सफर मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

यह मार्ग मिर्जापुर राजमार्ग स्थित पाली गांव से फचकरा होते हुए भारतगंज कस्बे को जोड़ता है। फचकरा, घरवासपुर और बसकड़ी समेत कई गांवों के लिए यह महत्वपूर्ण संपर्क रास्ता है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण सड़क लगातार बिगड़ रही है। बारिश ने इस समस्या को और बढ़ा दिया है। कई बार संतुलन बिगड़ने से लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं।
फचकरा के ग्रामीण संजय बिंद ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढे अब हादसों का कारण बन रहे हैं। साहबलाल बिंद ने स्थायी समाधान की मांग की। धर्मेश बिंद ने मार्ग की खराब स्थिति से दुर्घटना की आशंका जताई। प्रशांत कुमार बिंद ने बताया कि खराब सड़क का सबसे अधिक असर विद्यार्थियों और कामगारों पर पड़ रहा है। जेई सत्यवीर ने बताया कि सड़क को आगामी योजना में शामिल किया गया है। योजना के तहत मार्ग का मरम्मतीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें