फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ा वैश्य महाकुंभ के बहाने 2022 विधानसभा चुनाव पर नजर

Mon, 24 Feb 2020 01:12 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
पिछड़ा वैश्य महाकुंभ के बहाने भारतीय जनता पार्टी की निगाहें वर्ष 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई हैं। झारखंड, महाराष्ट्र का किला हारने और दिल्ली में लगातार दूसरी बार सत्ता से काफी दूर रहने की वजह से पार्टी को अपने परंपरागत वोट छिटकने का डर है। इसी वजह से भाजपा आने वाले समय में अपने पिछड़ा वैश्य सम्मेलन की तर्ज पर कई अन्य कार्यक्रम करवाएगी। रविवार को केपी कालेज ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पिछड़े वैश्य की शान में लगातार एक से बढ़कर एक कसीदे गढ़े। 
विज्ञापन


रेल मंत्री के पहले डिप्टी सीएम ने माइक संभाला तो उन्होंने भारत माता की जय और जय श्री राम के जयकारे लगवाने के बाद वैश्य समाज और भाजपा को एक दूसरे का पूरक कहा। कहा कि वर्ष 2017 में पिछड़ा वैश्य समाज की वजह से ही भाजपा को 325 सीटें प्रदेश में मिलीं। कहा कि पिछले वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को 51 फीसदी मत यूपी में मिले। पिछले वर्ष हुए कुंभ के सफल आयोजन के बाद ही केंद्र में मोदी सरकार की वापसी हुई। आज केपी कालेज ग्राउंड में प्रदेश स्तरीय पिछड़ा वैश्य महाकुंभ के सफल आयोजन के बाद वर्ष 2022 में भाजपा की प्रदेश में फिर वापसी होगी।

क्योंकि 100 में 60 प्रतिशत वोट हमारे हैं बाकी 40 में सभी दलों का बंटवारा है। उन्होंने कहा वैश्य समाज को एकजुट रहना होगा। इस समाज के लोगों को सरकार से जो अपेक्षा है सरकार उससे कहीं ज्यादा उन्हें देगी। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता ने केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने पीएम मोदी को अवतारी पुरुष भी कहा। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कहा कि विपक्ष देश को गुमराह कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें