तीस साल पुराने मारपीट के लंबित दो मुकदमों में उपस्थित न होने पर स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए ने रायबरेली के सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी और कुर्की वारंट जारी किया है। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने एसपीओ राधा कृष्ण मिश्र को सुनकर दिया है।
घटना दस अप्रैल 1990 की लखनऊ के हसनगंज थाने की है। आरोप है कि धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने अपने समर्थकों के साथ दुकानदार को मारापीटा और फायर कर डराया धमकाया था। एक अन्य प्रकरण 24 दिसंबर 1989 का लखनऊ के ही हसनगंज थाने का है। आरोप है कि मुन्ना टेलर को मारापीटा और शोरूम का शीशा तोड़ा था।