फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत बिलिंग पर एन साफ्त का भुगतान रोकने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गलत बिलिंग पर एन साफ्ट का भुगतान रोकने की चेतावनी
विज्ञापन

प्रयागराज। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के विशेष कार्याधिकारी ओपी दीक्षित ने शुक्रवार को बिजली विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बिना मीटर के चलने वाले कनेक्शनों को लेकर नाराजगी जताई। कहा कि ऐसे कनेक्शनों पर महीने भर के भीतर नए मीटर लगा दिए जाएं। उन्होंने गलत बिलिंग की शिकायतों पर बिलिंग एजेंसी एन साफ्ट के प्रबंधन को फटकार लगाई। साथ ही चेताया कि अगर गलत बिलिंग की शिकायत दूर नहीं हुई तो एजेंसी का भुगतान रोक दिया जाएगा।
ओएसडी ने मुख्य अभियंता (वितरण) कार्यालय में करीब चार घंटे तक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अभियंताओं को हिदायत दी कि वह सात जनवरी तक अपने क्षेत्रों में सर्वे कर पता लगाएं कि कितने घरों में अभी तक मीटर नहीं लगे हैं और मनमानी बिजली का उपभोग किया जा रहा है। ऐसे कनेक्शनों पर 31 जनवरी तक हर हाल में मीटर लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिनके मीटर खराब हों, उन्हें पखवारे भर के भीतर बदलने की भी हिदायत दी। साथ ही जो कनेक्शन निष्प्रयोज्य पड़े हैं, उनकी पीडी कराने का भी उन्होंने निर्देश दिया। ओएसडी ने कहा कि जिन बकाएदारों का कनेक्शन छह माह से कटा हुआ है, उनसे बातचीत कर पीडी कराई जाए। इस मौके पर मुख्य अभियंता विनोद गंगवार, अधीक्षण अभियंता आरके सिंह, आनंद पांडेय, अधिशासी अभियंता मनोज सिंह, भविष्य कुमार सक्सेना, एसडीओ शुभम मिश्रा, नितिन बरनवाल, अतुल गौतम और चंद्रशेखर उपस्थित थे।
विज्ञापन

ओटीएस की अवधि अब 31 तक बढ़ी
प्रयागराज। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की तिथि 31 जनवरी तक एक बार फिर बढ़ा दी गई है। ओएसडी ओपी दीक्षित ने बताया कि ओटीएस स्कीम में ब्याजा माफी का फायदा हर उपभोक्ता को मिल सके, इसके लिए इसे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

सपा नेता ने समर्थकों संग फीताकाट कर किया उपकेंद्र का उद्घाटन
प्रयागराज। करेली में निर्माणाधीन 132 केवीए क्षमता वाले उपकेंद्र का शुक्रवार को सपा नेता सलामत उल्ला ने समर्थकों की मौजूदगी में फीताकाट कर उद्घाटन कर दिया। सलामत उल्ला ने उपकेंद्र के प्रवेश द्वार पर फीता लगाकर काट दिया। उनका कहना था कि यह प्रोजेक्ट सपा सरकार के समय का है, इसलिए उद्घाटन का हक भी उन्हीं का बनता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पांच साल में इस उपकेंद्र का काम पूरा नहीं हो सका। करेलाबाग डिवीजन के अफसरों ने इस पर टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें