प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से मौजूदा समय 16 जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो रहा है, लेकिन यहां से चलने वाली कोई भी ट्रेन एलएचबी रैक से लैस नहीं है। यहां से नौचंदी, ऊंचाहार और योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों को एलएचबी रैक से लैस करने की मांग चल रही है।
प्रयागराज संगम से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी और चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) रैक से लैस होने जा रही है। लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद किसी भी दिन इन दोनों ट्रेनों को पुराने आईसीएफ कोच से छुटकारा मिल जाएगा। उसके स्थान पर नौचंदी और ऊंचाहार को एलएचबी रैक मिलेगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से मौजूदा समय 16 जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो रहा है, लेकिन यहां से चलने वाली कोई भी ट्रेन एलएचबी रैक से लैस नहीं है। यहां से नौचंदी, ऊंचाहार और योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों को एलएचबी रैक से लैस करने की मांग चल रही है। मंडलीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में भी यह मुद्दा उठ चुका है। फिलहाल, लखनऊ मंडल ने यहां से चलने नौचंदी और ऊंचाहार एक्सप्रेस को एलएचबी रैक से लैस करने की तैयारी की है। रेलवे बोर्ड ने भी इस संबंध में अप्रूवल दे दिया है। लखनऊ मंडल को जैसे ही रैक मिलेगा इन दोनों ही ट्रेनों में उसे लगा दिया जाएगा।
अभी हाल ही में प्रयागराज जंक्शन से मेरठ सिटी जाने वाली संगम एक्सप्रेस को भी एलएचबी रैक से लैस किया गया है। प्रयागराज जंक्शन-भिवानी जंक्शन कालिंदी एक्सप्रेस को भी रेलवे एलएचबी रैक अगले एक से दो माह में दे सकता है। लखनऊ मंडल के एडीआरएम शिवेंद्र शुक्ला ने बताया कि एक-एक करके सभी एक्सप्रेस ट्रेनों से आईसीएफ कोच हटाकर उसमें एलएचबी रेक लगाया जाना है। इसमें नौचंदी और ऊंचाहार एक्सप्रेस भी शामिल है।