एल्डर कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र देव पांडेय और चुनाव अधिकारी राधा रमण मिश्र ने बताया कि कुल मतदाता 5972 हैं। जिनमें आजीवन सदस्यों की संख्या 1171 और साधारण सदस्यों की संख्या 4801 है। मतदान स्थल के प्रवेश के लिए तीन प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। दो द्वार से साधारण एवं आजीवन सदस्य, एक से महिला अधिवक्ताओं और 60 वर्ष से अधिक अधिवक्ताओं के लिए जाने की व्यवस्था की गई है। मतदान के लिए कुल 20 बूथ बनाए गए हैं। जिनमें 15 बूथ साधारण सदस्यों के, पांच बूथ आजीवन सदस्यों के लिए बनाए गए हैं।
एल्डर कमेटी ने बताया कि मतदान करने वाले अधिवक्ताओं के लिए जल निगम की ओर से दो टैंकर पानी की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के खास इंतजाम शांतिपूर्ण ढंग से मतदान के लिए प्रशासन की ओर से नगर मजिस्ट्रेट व अपर जिलाधिकारी नगर को सुरक्षा मामले का विशेष प्रभार प्रशासन की ओर से सौंपा गया है। इनके अतिरिक्त तीन मजिस्ट्रेट, तीन क्षेत्राधिकारी, इंस्पेक्टर और 16 उपनिरीक्षकों के साथ 600 पुलिस के जवान, पीएसी एवं साथ ही अर्ध सैनिक बल की टुकड़ी भी तैनात की गई है।