फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून की कमी झेल रहे एसआरएन अस्पताल को स्वयंसेवकों ने उपलब्ध कराया रक्त

Sun, 07 Jun 2020 06:20 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
संघ कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते स्वयंसेवक - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
कोरोना महामारी के इस दौर में खून की कमी से जूझ रहे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल को आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान कर मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। इस दौरान रविवार को संघ के जार्जटाउन स्थित कार्यालय में लगाए गए रक्तदान शिविर में स्वयंसेवकों ने 25 यूनिट रक्तदान कर लगभग खाली पड़े ब्लड बैंक की रक्त की कमी पूरी कर दी ।
विज्ञापन


संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ मुरारजी त्रिपाठी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ राजेश राय एवं ब्लड बैंक के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र यादव ने अवगत कराया था कि पूरे बताया अस्पताल में केवल 10 यूनिट रक्त ही शेष बचा था। अस्पताल आने वाली मरीजों को इन दिनों रक्त की सख्त जरूरत थी। ब्लड बैंक की प्रमुख डॉक्टर वत्सला मिश्रा ने ब्लड की व्यवस्था तत्काल किए जाने के लिए अस्पताल प्रशासन को सचेत कर दिया था।

इस विकट स्थिति में प्रोफेसर डॉ राजेश राय ने बीती रात संघ के प्रयाग उत्तर जिला प्रचारक प्रेम सागर जी से संपर्क कर किसी भी तरह ब्लड की व्यवस्था कराने का आग्रह किया ।जानकारी मिलते ही सहप्रांत प्रचारक मुनीश जी एवं विभाग प्रचारक कृष्ण चंद्र जी के मार्गदर्शन में जिला संघचालक डॉ एस पी सिंह ,जिला कार्यवाह शिव प्रकाश जी नेअपने आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को साथ लेकर रक्तदान शिविर आयोजित किया।
विज्ञापन


सबसे प्रमुख बात यह है कि इस शिविर में सबसे पहले अस्पताल टीम का नेतृत्व कर रहे डा राजेश राय एवं जिला प्रचारक प्रेम सागर जी ने रक्तदान किया। इसके पश्चात संघ के 25 पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं ने अत्यंत उत्साहित होकर रक्तदान किया। रक्त दाताओं में अभिषेक, विशाल, डॉ सर्वेश, आवेश ,अश्विनी ,शशांक ,महीप, प्रणव ,विजय ,अभिषेक ,अविनाश राहुल ,सतीश, मुकेश, गौरव अतुल ,विकास, अजय ,एवं उदय शामिल रहे ।

संघ पदाधिकारी वरुण, राहुल, गोविंद ,कुलदीप, सुधीर तथा धनंजय जी की टीम ने कार्यकर्ताओं का संयोजन तथा अस्पताल की टोली को भरपूर सहयोग प्रदान किया। शिविर में विनोद कुमार तिवारी ने पंजीकरण लैब टेक्नीशियन राजेश कुमार ने ब्लड ग्रुप की जांच, जूनियर डॉक्टर शशि नंदिनी ने हेल्थ चेक अप किया ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें