तरती गांव के हल्का लेखपाल का गंगा एक्सप्रेसवे में जमीन जाने पर मुआवजे बढ़ाकर दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर तहसील कर्मियों के साथ लेखपालों में हड़कंप मच गया है।
तरती गांव के हल्का लेखपाल का गंगा एक्सप्रेसवे में जमीन जाने पर मुआवजे बढ़ाकर दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर तहसील कर्मियों के साथ लेखपालों में हड़कंप मच गया है। मामला होलागढ़ इलाके के तरती गांव का है।
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे हाइवे मार्ग के जाने से किसानों की जमीन अधिग्रहण कर सरकार द्वारा मुआवजा दिया जा रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि तरती गांव के हल्का लेखपाल द्वारा रिश्वत लेकर सरकार से अधिक मुआवजा दिलाने की बात की जा रही है।
लेखपाल के कार्यर्शली से परेशान होकर गांव के सतीश कुमार नाम के युवक ने कार में बैठे लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही सोरांव तहसील के लेखपालों के साथ तहसील कर्मियों में खलबली मच गई। मामले में एसडीएम सोरांव अनिल कुमार चतुर्वेदी ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।