फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने महिलाओं में चले ईंट-पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाद सुलझाने पुंची पुलिस के सामने दोनों पक्ष की महिलाएं आमने-सामने हो गईं। मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में 30 लोगों को चिह्नित कर 18 लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

कुंडा के टिकरिया निवासी परवेज और यासीन के बीच रास्ते का विवाद चल रहा है। उसी मामले में एसडीएम के आदेश पर रविवार देर शाम कोतवाली से एक दरोगा व चार सिपाही मामले को सुलझाने पहुंचे थे। रास्ते को लेकर पुलिस के सामने दोनों पक्षों में रजामंदी हो गई। मामले में समझौता लिखा जाने लगा। इसी बीच वहां मौजूद महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उनके बीच मारपीट शुरू हो गई।
पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और वह असहाय बनी रही। मारपीट में एक पक्ष से यासीन (42), गुफरान (28), फैजान (22), अब्दुल रहमान (18), नजमा बानो (30) पत्नी तनवीर, फरहीन बानो (16) पुत्री मुजम्मिल घायल हो गए। दूसरे पक्ष से परवेज (60) व जुनैद (20) घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

मारपीट में पुलिस ने 30 लोगों को चिह्नित किया। छह महिलाओं समेत 18 लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग में पाबंद किया। पुलिस का कहना है कि चिह्नित किए गए सभी लोगों के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें