प्राथमिक विद्यालय रवनिया में प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश ओझा और सहायक अध्यापक आलोक कुमार सिंह की नियुक्ति है। मंगलवार को सहायक अध्यापक आलोक कुमार सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ इसमें वह विद्यालय में सोते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बीआरसी कोरांव अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रवनिया के सहायक अध्यापक आलोक कुमार सिंह का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में शिक्षक कक्षा में शैक्षणिक अवधि में ही सो रहे हैं।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय रवनिया में प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश ओझा और सहायक अध्यापक आलोक कुमार सिंह की नियुक्ति है। मंगलवार को सहायक अध्यापक आलोक कुमार सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ इसमें वह विद्यालय में सोते हुए दिखाई दे रहे हैं।
साथ ही कक्षा में बच्चे भी मौजूद हैं। वीडियो वायरल होने पर शिक्षक आलोक कुमार सिंह का कहना है कि पिछले तीन दिनों से वह वायरल बुखार से पीड़ित हैं। अचानक बीपी लो होने के कारण उन्हें नींद आ गई थी। खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद रिजवान कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।