फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता बोली : मुकदमा वापस लेने का बन रहा दबाव, शुआट्स वीसी समेत सात पर दर्ज हुई है रिपोर्ट

Sat, 30 Sep 2023 12:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घूरपुर थाने में दर्ज मामले में 25 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं हो सकी है। पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज हो चुका है लेकिन उसका कहना है कि उसने फिर से बयान दर्ज कराए जाने की अर्जी दी है। उसका यह भी आरोप है कि पुलिस मामले में कार्रवाई से बच रही है।
विज्ञापन
rape demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घूरपुर में सैम हिगिन्नबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नाेलॉजी एंड साइंसेस(शुआट्स) के कुलपति आरबी लाल समेत सात पर धर्मांतरण, दुष्कर्म समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज करने वाली पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


घूरपुर थाने में दर्ज मामले में 25 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं हो सकी है। पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज हो चुका है लेकिन उसका कहना है कि उसने फिर से बयान दर्ज कराए जाने की अर्जी दी है। उसका यह भी आरोप है कि पुलिस मामले में कार्रवाई से बच रही है। उधर आरोपी उस पर मुकदमा वापस लेने को तरह-तरह से दबाव बना रहे हैं। उसे व उसके परिवार को जान का खतरा भी है।

गौरतलब है कि चार सितंबर को यह मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में थानाध्यक्ष संजीव चौबे का कहना है कि मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने संंबंधी कोई शिकायत पीड़िता की ओर से नहीं मिली है। मामले में जांच-पड़ताल चल रही है।

विज्ञापन

मूल रूप से मिर्जापुर की रहने वाली

39 वर्षीय पीड़िता मूलरूप से मिर्जापुर, जबकि मौजूदा समय में घुरपुर क्षेत्र में रहती है। उसके पति का निधन हो चुका है और वह अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ एक स्कूल परिसर में रह रही है। उसका कहना है कि 2011 में राजकरन समेत दो धर्मगुरु प्रयागराज से आरबी लाल के द्वारा आए। फिर आरबी लाल के स्कूल में नौकरी, रहने के लिए घर और बच्चों की शिक्षा का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवा दिया। उसे पति-बच्चों सहित यीशू दरबार लाया गया। यहां आरबी लाल व विनोद बी लाल के कहने पर पुनः धर्म परिवर्तन किया गया। साथ ही स्कूल में नौकरी दे दी गई।

लापरवाही के चलते हुई पति की मौत

2020 में बीमारी के चलते उसके पति का निधन हो गया। आरोप है कि उपरोक्त लाल बंधुओं की लापरवाही के कारण इलाज न करवाने की वजह से पति की मौत हुई। इसके बाद उस पर अन्य लोगों का भी धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया गया। इंकार करने पर मो.रिजवान निवासी हथिगन पुरवा खास थाना घूरपुर, जो लाल बंधुओं के स्कूल का सुपरवाइजर है, ने रात में जबरन घर में घुसकर उससे जबरदस्ती करने का प्रयास किया। साथ ही बात नहीं मानने पर उसे व उसकी बेटियों को कोलकाता के बाजार में बेचने की धमकी दी।
विज्ञापन

घर में आकर नाबालिग बेटियों से की छेड़छाड़

22 अगस्त को रिजवान तीन अज्ञात लोगों संग फिर उसके घर आया। शराब के नशे में धुत इन लोगों ने उससे व उसकी नाबालिग बेटियों संग जबरदस्ती करने का प्रयास किया। साथ ही सामान सहित उसे व उसकी बच्चियों को स्कूल से बाहर कर दिया। यह भी कहा कि किसी से शिकायत की तो जान से मार दी जाओगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें