फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी का सफर आसान, दो घंटे की दूरी हुई कम

Thu, 20 Feb 2020 12:49 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
mata vaishno devi darbar photos - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
वैष्णो देवी के दर्शन की आकांक्षा रखने वालों के लिए राहत भरी खबर है। इलाहाबाद जंक्शन से उधमपुर जाने वाली उधमपुर एक्सप्रेस में एलएचबी रेक लगने के बाद अब रेलवे अब इस ट्रेन की स्पीड बढ़ाने जा रहा है। इसकी स्पीड इलाहाबाद जंक्शन से खुर्जा के मध्य बढ़ेगी। स्पीड बढ़ने के बाद यह ट्रेन अब उधमपुर पहुंचने में डेढ़ घंटे का कम समय लेगी।
विज्ञापन


पिछले वर्ष ही रेलवे ने इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस को एलएचबी रेक से लैस किया था। हालांकि तब इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 110 किमी प्रति घंटा ही थी। रेलवे अब इस स्पीड को बढ़ाने जा रहा है। 22 फरवरी से इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस की स्पीड 130 किमी प्रति घंटा कर दी जाएगी। सप्ताह में दो दिन चलने वाली यह ट्रेन दिन में 2.55 की बजाय जंक्शन से शाम 4.20 बजे प्रस्थान करेगी।

वर्तमान समय यह ट्रेन खुर्जा रात 10.30 बजे पहुंचती है। ट्रेन की स्पीड बढ़ने के बाद उधमपुर एक्सप्रेस जंक्शन से भले ही 2.55 की जगह शाम 4.20 बजे रवाना हो, लेकिन खुर्जा रात 10.30 बजे पहुंच जाएगी। जबकि उधमपुर पहुंचने का समय भी पहले की तरह दिन में 1.45 बजे रहेगा। इसी तरह इसके वापसी रेक की स्पीड में इजाफा 24 जून 2020 से होगा। 24 जून से यह गाड़ी यहां दो घंटे पहले यानी की दिन में 3.10 की बजाय 1.10 बजे जंक्शन पहुंच जाएगी। जबकि उधमपुर से चलने का समय पहले की तरह शाम 4.05 ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें