फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में यूवीसी रोबोट करेगा कोरोना वायरस से जंग, लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस से होगी शुरुआत

Sat, 04 Sep 2021 11:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोरोना से बचाव के लिए रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग करने जा रहा है। लखनऊ शताब्दी से इसकी शुरुआत होगी। इस व्यवस्था के तहत कोरोना के असर को कम करने के लिए रोबोट से कोच की सफाई की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
Prayagraj News : यूवीसी रोबोट। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेल में कोरोना वायरस के खतरे को कम करने के लिए अब रोबोट से रेल कोच की साफ सफाई करने का फैसला किया है। इसकी शुरूआत उत्तर मध्य रेलवे जोन से गुजरने वाली लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस से होगी। ट्रेन के यात्रियों के बैठने वाले कंपार्टमेंट एरिया को 100 फीसदी डिसइनफेक्टेंट बनाने के लिए यह रोबोट यूवीसी लाइट का प्रयोग शुरू हुआ है।  ऐसा ही रोबोट आने वाले दिनों प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, कानपुर शताब्दी आदि ट्रेनों में भी दिखेगा। इसके माध्यम से इन ट्रेनों को चलने के पूर्व कीटाणुरहित किया जाएगा। 
विज्ञापन


दरअसल उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल द्वारा पहली बार  लखनऊ शताब्दी स्पेशल को रिमोट कंट्रोल से चलने वाली  रोबोट यूवीसी लाइट मशीन के इस्तेमाल से कीटाणुरहित किया जा रहा है। यह तकनीक उन स्थानों पर भी कारगर है जहां तक किसी अन्य मौजूदा प्रक्रिया द्वारा नहीं पहुंचा जा सकता है। रेलवे अफसरों का कहना है कि इस  प्रक्रिया में रेलकर्मी की भागीदारी नहीं होती, इस वजह से यह यूवीसी तकनीक पूरी तरह सुरक्षित और उपयोग के अनुकूल है।

इस मशीन को वाशिंग लाइन पर सुगमता के साथ इस्तेमाल में लाया जा सकता है। यह तकनीक कम्पार्टमेंट क्षेत्र के शत-प्रतिशत कीटाणुशोधन के लिए यूवीसी लाइट्स के साथ लगे  पंखों वाले रोबोटिक उपकरण का उपयोग करती है। सरकार द्वारा प्रमाणित प्रयोगशाला में किए गए परीक्षण और जांच के बाद  पाया गया है कि यह तकनीक जीवाणु, कीटाणु और रोगाणु को 99.99 प्रतिशत तक मार देती है। इस बारे में डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा का कहना है कि निश्चित ही यह तकनीक आने वाले दिनों में प्रयागराज मंडल की ट्रेनों में भी अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें